ग्वालियरलीक्स..बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान की ब्रांड एंबेस्डर रेसलर रानी राणा को ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाला। दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज।
अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान है रानी

अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान रानी राणा ग्वालियर जिला प्रशासन की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेस्डर हैं। रानी राणा की शादी अगस्त 2020 को मुरार स्थित सुदामापुरी में रहने वाले प्रिंस राणा से हुई थी। शादी में 10 लाख का सामान दिया गया था। प्रिंस राणा जिम ट्रेनर हैं।
पति जिम खोलने को पांच लाख रुपये मांग रहा था
आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ससुरालीजन रानी से दहेज की मांग करने लगे। प्रिंस जिम खोलने के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने लगा।
मारपीट कर घर से निकाला, मुरार थाने में मुकदमा दर्ज
रानी ने इनकार किया तो 30 मई को उसने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके में रह रही थी। मुरार पुलिस ने रानी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।