आगरालीक्स…भव्य और ऐतिहासिक होगी संजय प्लेस में सजने वाली जनकपुरी. महोत्सव समिति ने जताई प्रसन्नता…
इस बार संजय प्लेस में जनकपुरी महोत्सव का आयोजन हो रहा है. इसको लेकर संजय प्लेस में व्यापारियों में खासा उत्साह है और उन्होंने श्रीरामलीला कमेटी का आभार जताया है. आज संजय प्लेस में जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति की पहली बैठक अवध बैंक्वेट हाल पर आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारियों और निवासियों ने भाग लिया और उन्होंने उत्साह के साथ इस आयोजन को अपने ऊपर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की असीम कृपा मानकर प्रसन्नता जाहिर की। उपस्थित सभी लोगों ने जोर शोर से इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता पीएल शर्मा ने की। बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।