आगरालीक्स ….स्वतंत्रता दिवस पर आगरा के नाम बड़ी उपलब्धि, आईपीएस अनीश प्रसाद की 21 साल की सेवाओं को अति-उत्कृष्ट मानते हुए राष्ट्रपति द्वारा इंडियन पुलिस मेडल फार मेरिटोरिअस सर्विस प्रदान किया गया है।

2003 बैच के आईपीएस अनीश प्रसाद महानिरीक्षक पद के अधिकारी हैं, उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विजिलेंस (पुलिस) रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली बनाया गया है। पुलिस अधिकारी के साथ ही वे अच्छे एथलीट हैं और कई मैराथन जीत चुके हैं। उनकी 21 साल की सेवाओं को देखते हुए इंडियन पुलिस मेडल फार मेरिटोरिअस सर्विस प्रदान किया गया है।
आगरा से विशेष जुड़ाव
आईपीएस अनीश प्रसाद का आगरा से विशेष जुड़ाव है और अक्सर आगरा आते हैं। वे ज्योतिष को विज्ञान की नजर से लोगों के बीच में पहुंचाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। आगरा में उन्हें सुनने के लिए प्रबुद्धजन लालायित रहते हैं। उनकी पत्नी डॉ. रितु द्विवेदी ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की है और दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में कार्यरत हैं। उनके बड़े भाई केदार नगर, आगरा निवासी देवेन्द्र नाथ दुबे का कहना है कि अनीश की इस उपलब्धि से पूरे परिवार को बहुत गर्व हो रहा है। उनका कहना है कि हम सब ईश्वर से कामना करते हैं कि अनीश ऐसे ही देश के लिए कर्मठता और समर्पण भाव से सेवा करते रहें