आगरालीक्स…आगरा के बचपन प्ले स्कूल में हरियाली तीज उत्सव पर बच्चों की मम्मियों ने दिखाया टैलेंट. डांस, मेहंदी और तीज क्वीन जैसी प्रतियोगिताएं हुईं…
बचपन प्ले स्कूल और एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, सिकंदरा आगरा, ब्रेनोब्रेन आगरा और बचपन प्ले स्कूल कमला नगर द्वारा बचपन प्ले स्कूल नीरव निकुंज सिकंदरा में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर समाजसेवी ममता गोयल और साधना अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. प्रतियोगियों को पर्यावरण के बारे में ज्ञान दिया गया. रंग बिरंगी पोशाकों में सभी बच्चों की माताओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कुछ ने मेहंदी प्रतियोगिता तो किसी ने विदआउट फायर कुकिंग और डांसिंग प्रतियोगिता में भाग लिया. स्कूल की सभी शिक्षिकाओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान किया. प्रतियोगिताओं में जिन का परिणाम अच्छा रहा, उनसभी को पुरस्कृत किया गया. प्रधानाचार्य गुंजन गर्ग और निदेशक मोहित गर्ग ने सभी को धन्यवाद दिया.

ये बनीं विजेता
मेंहदी प्रतियोगिता — अनीता जैन, शिपरा जैन
डांसिंग कॉम्पटीशन — मान्या गोयल, अनीता जैन
कुकिंग विदआउट फायर — अनीता जैन, मान्या गोयल
तीज क्वीन — डॉ. फैरी जैन, मान्या गोयल



