Monday , 21 September 2026
Home आगरा Agra News : Laser Show may start at Shaheed Smarak, Sanjay Place Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News : Laser Show may start at Shaheed Smarak, Sanjay Place Agra #agra

265

आगरालीक्स ….आगरा में संजय प्लेस चमकने लगेगा, शहीद स्मारक पर लेजर शो शुरू किया जाएगा।


कमिश्नर रितु माहेश्वरी ने मंगलवार को एडीए की 14 योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने शहीद स्मारक में लेजर शो के लिए प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए तथा छोटे बड़े बच्चों के लिए पार्क बनाने और पार्क में बेंच टेबल आदि लगाने हेतु निर्देशित किया तथा रामबाग तक लाइटिंग की व्यवस्था सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
बकाया न देने वालों के आवंटन किए जाएं निरस्त
आगरा विकास प्राधिकरण की परियोजनाओं इनर रिंग रोड, आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट, आगरा चौपाटी, ताज नगरी स्थित जोनल पार्क, जूता प्रदर्शनी प्रशिक्षण एवं कल्याण केंद्र (शू प्लाजा) से संबंधित समीक्षा की, जिसमें मंडलायुक्त महोदया ने प्राधिकरण द्वारा विकसित 14 योजनाओं में बकाया धनराशि की वसूली हेतु विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त किए जाने हेतु निर्देशित किया,उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बकाया धनराशि जमा कराने हेतु नियमानुसार समय देने के उपरांत भी यदि धनराशि जमा नहीं कराई जाती है तो ऐसे अवंटियों को चिन्हित करते हुए आवंटित संपत्ति के निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाए, उन्होंने शू प्लाजा की समीक्षा में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रमुख सचिव से वर्चुअल वार्ता कर एमएसएमई को जोड़ा जाए, जनहित पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को ससमय निस्तारण करने,प्राप्त आवेदनों का समय से निस्तारण कराकर पोर्टल पर प्रपत्र हस्ताक्षर कराकर उसी दिन अपलोड करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में इनर रिंग रोड व ईस्ट गेट से साउथ गेट तक नए मॉडल में शेड व सेल्फी प्वाइंट एवं फूलों को लगाए जाने हेतु निर्देशित किया।साथ ही फसाड, लाइटिंग व पेंटिंग पूरे शहर में कराने के भी निर्देश दिए।उन्होंने शहीद स्मारक में लेजर शो के लिए प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए तथा छोटे बड़े बच्चों के लिए पार्क बनाने और पार्क में बेंच टेबल आदि लगाने हेतु निर्देशित किया तथा रामबाग तक लाइटिंग की व्यवस्था सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान देने को कहा। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़, सचिव, आगरा विकास प्राधिकरण गरिमा सिंह आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Cloudy Sky forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानेंआगरा में सोमवार सुबह मौसम...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 21st September 2026

आगरालीक्स आगरा का 21 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी में छह...

आगरा

Agra News: Debris from metro construction work in Agra fell on a woman, injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो निर्माण का मलबा महिला पर गिरा, अल्लाह बख्श चौराहे...

आगरा

Agra News: Around 100 patients underwent health check-ups in Agra, and 70 units of blood were collected

आगरालीक्स…आगरा में 100 करीब मरीजों को मिला स्वास्थ्य परीक्षण, 70 यूनिट रक्त...

error: Content is protected !!