आगरालीक्स… आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा, टीटी और यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद के बाद दो को हिरासत में लिया। वीडियो के लिए क्लिक करें।

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से मउरानी पुर से परिवार गाजियाबाद जा रहा था। मंगलवार की रात को आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचते ही ट्रेन को रोक दिया गया। जीआरपी और आरपीएफ के जवान भी आ गए। ट्रेन से यात्रा कर रहे अभिनव जैन ने आरोप लगाए हैं कि वे परिवार के साथ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में मउरानी पुर से बैठे। उनकी रिजर्व सीट पर टीटी बैठा हुआ था, सीट से हटने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों के बीच घंटों विवाद चलता रहा।
झांसी में दी तहरीर, आगरा कैंट पर दो को हिरासत में लिया
अभिनव जैन का आरोप है कि उन्होंने रेलवे पुलिस से शिकायत की लेकिन उसे अनसुना कर दिया। उन्होंने झांसी में ट्रेन के पहुंचने पर टीटी के खिलाफ तहरीर दी लेकिन कुछ नहीं किया गया। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन को रुकवा दिया गया। रेलवे पुलिस ने टीटी की तहरीर पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
आगरा कैंट स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन
हंगामा के चलते करीब 15 मिनट तक संपर्क क्रांति आगरा कैंट स्टेशन पर खड़ी रही।