Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: DM inspected to see the condition of the roads, found these shortcomings, gave strict instructions…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: DM inspected to see the condition of the roads, found these shortcomings, gave strict instructions…#agranews

296

आगरालीक्स…सड़कों की स्थिति देखने पहुंचे डीएम. जगह—जगह धंसी मिली, क्वालिटी भी मिली खराब. जानें क्या कहा डीएम ने..देखें वीडियो

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने आज मारुति स्टेट क्रॉसिंग से बोदला चौराहे तक सड़क का भौतिक निरीक्षण किया। सबसे पहले डीएम ने जल निगम द्वारा डाली गई सीवर लाइन के ले आउट को देखा, सीवर लाइन के बारे में बताया गया कि कार्य पूर्ण है, तथा कनेक्सन भी दिए गए हैं, तथा सड़क रीस्टोर भी की गई है। डीएम ने मौके पर सम्पूर्ण मार्ग का निरीक्षण किया तथा सड़क रीस्टोर के कार्य को गुणवत्ताहीन बताया तथा तत्काल गुणवत्तापूर्ण तथा ससमय सड़क रीस्टोर करने के कड़े निर्देश दिए. उन्होंने एक साल तक इस कार्य का मेंटीनेंस करने के लिए निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने लोकनिर्माण विभाग तथा जलनिगम के अधिकारियों को मुख्य सड़क से किनारे तक माप करने के निर्देश दिए जिसमें 02 से 03 इंच का गैप पाया गया जिस पर संबंधित से नाराजगी जाहिर की तथा सड़क में स्थित सीवर मैनहॉल तथा सड़क के तत्काल समतलीकरण तथा रीस्टोर कार्य को गुणवत्ता से संपन्न करने को निर्देशित किया। इसके बाद डीएम ने बोदला बिचपुरी मार्ग का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी से बोदला इंडस्ट्रियल एसो.के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की तथा जगह जगह धंसी सड़क,नाला सफाई इत्यादि समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित नगर निगम तथा लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को धंसी सड़क तथा असमतल मैन हॉल के कार्य को तत्काल गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त दोनों मार्ग पर सीवेज लाइन डाले जाने, गुणवत्तापूर्ण रीस्टोर न करने तथा बरसात में जलभराव से सड़क असमतल तथा गड्ढे थे संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्वक कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट देने हेतु निर्देशित किया गया है तथा नगर निगम को नाला सफाई के निर्देश दिए गए हैं, जांच में गुणवत्ताहीन कार्य या लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ए. मणिकंडन, जल निगम, लोकनिर्माण विभाग तथा नगर निगम के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra MLC Result 2026 Live: SP Candidate Dr. Aakash Agarwal leading by 3380 vote against BJP Candidate Hari Kishore Tiwari

आगरालीक्स आगरा में एमएलसी शिक्षक खंड की मतगणना में जमकर हंगामा, जानें...

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

बिगलीक्स

Agra MLC Election Result Live: SP Candidate for Teacher Dr. Akash Agarwal claim leading towards to victory…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी शिक्षक खंड की दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद नतीजे...

error: Content is protected !!