आगरालीक्स… आगरा में पालीवाल पार्क में बनेगी 66 दुकानों, एक करोड़ रुपये मिले। संजय प्लेस सहित 30 स्थानों पर ठेल ढकेल लगाने के लिए वेंडिंग जोन, जानें स्थल और तरीका।

आगरा के नगर निगम कार्यकारिणी कक्ष में सोमवार को पहली बार वेडिंग जोन कमेटी की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया है कि पालीवाल पार्क, संजय प्लेस सहित शहर के 30 स्थलों पर वेडिंग जोन बनाए जाएंगे। इन वेंडिंग जोन में 2500 दुकानें बनाई जाएंगी। इन दुकानों का एक जैसा रंग और आकार होगा। इन दुकानों को ठेल ढकेल लगाने वालों को आवंटित किया जाएगा।
लॉटरी सिस्टम से होगा आवंटन
वेंडिंग जोन की दुकानों का आवंटन लॉटरी से होगा, जिससे दुकानों के आवंटन पर सवाल न उठ सकें। जिन क्षेत्रों में वेंडिंग जोन बनेंगे वहां ठेल ढकेल नहीं लगेंगे।
आगरा में यहां बनेंगे वेंडिंग जोन
लोहामंडी जोनल आफिस के बाहर,आवास विकास कॉलोनी आर्यन स्कूल के पास, पालीवाल पार्क लाइब्रेरी के सामने, भागीरथी देवी मार्ग से आरबीएस कॉलेज, भावना एस्टेट रोड से एनएच 19 के बीच, सचखंड हॉस्पिटल रोड, विशाल मेगा मार्ट के पास फतेहाबाद रोड, नील फ्लोरेंस से आनंदा रामरघु के बीच, अमर होटल से राजपुर चुंगी के बीच, भवान टॉकीज फ्लाईओवर, शहीद स्मारक, आई लव आगरा फतेहाबाद रोड, चंद्रावती स्कूल के पास, हुब्बलाल स्कूल बालूगंज, राजा की मंडी से नूरी दरवाजा के बीच, सेवला से गोकुलपुरा वाली रोड, निराला नगर से जज कंपाउंड के बीच, न्यू आगरा से चुंगी स्कूल के बीच, कोठी मीना बाजार के सामने, विजय नगर कॉलोनी में राधा क्रष्ण मंदिर के पास, पालीवाल पार्क में पीर कल्याणी जाने वाली रोड