Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News : Film maker and poet Vineet Panchi lectured on the strength of every relationship in the poetry class in Agra
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Film maker and poet Vineet Panchi lectured on the strength of every relationship in the poetry class in Agra

314

आगरालीक्स……जो जिन्दगी को हर पल जीते हैं, चलो उनको टॉप कराते हैं…फिल्म मेकर व कवि विनीत पंछी की खूब जमी मेहफिल, नज्म और कविताओं की क्लास में हर रिश्ते की मजबूती पर हुए लेक्चर (नज्म)

मुश्किल को समझने की तरीका निकल आता, तुम बात तो करते की रास्ता निकल आता…। स्पाइसी शुगर संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम तुम बात तो करते… में कवि विनीत पंछी के साथ ऐसी महफिल जमी कि मन की गहराईयों में डूबे रिश्तों से लेकर उथले और सतह पर तैरते जज्बातों पर खुलकर चर्चा हुई। फिल्म मेकर व कवि विनीत पंछी ने अपनी नज्मों का सिलसिला छेड़ा तो उसमें किसी न किसी श्रोता ने अपने रिश्तों सच्चाई को तलाश ही लिया। किसी न किसी किरदार में खुद को खड़ा पाया। बचपन की पड़ाई, यारी दोस्ती, माता-पिता की डांट फटकार और प्यार और जीवनसाथी की नोंक-झोक और प्यार सब कुछ था।

अपनी पहली रचना सुनाते हुए विनीत पंची ने कहा बात ये है कि क्लास में सिखाया गया है कि जो बच्चे फर्स्ट आते हैं, वही लायक हैं, सारे ईनाम अगर रिपोर्ट कार्ड से जुड़े हो तो फिर पीछे के किस लायक हैं। अव्व्ल आने वाला हमेशा खुश हो तो समझ में भी आता है, या फिर ये समझाओं कि जो खुश है उसे अव्व्ल क्यों नहीं माना जाता है। अव्वल की एक नई परिषाभा बनाते हैं, यार एक नई आस बंधाते हैं, जो जिन्दगी को हर पल जीते हैं, उनको क्लास टॉप कराते हैं। कुछ उलझी कुछ कड़वी थी पर जीवन की सच्चाई थी। धीमी च पर कुछ रिश्तों को धीमें धीमें पकाया है… और मुझे अपना हर पुराना रिश्ता अपना पुराना मकान सा लगता है…, कोई ऐसा रिश्ता ढूंढों जिससे बात कर सको… जैसी नज्मों ने जीवन के उलझे रिश्तों को सरल बनाने का तरीका सिखाते हुए अपनी बताया कि किस तरह पकने पर रिश्तों को पलटना पड़ता है। तेज आंच में लग न जें इसलिए चुल्हे के पास खड़े रहना पड़ता है।

संस्था की अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने विनीत पंछी का परिचय देते हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. किशोर पंजवानी, डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा, चांदनी ग्रोवर, पावनी सचदेवा, मोनिका बजाज, निधि वाधवा, निष्ठा गोयल, रिचा जैन, कोमिला शालिनी अग्रवाल, स्नेहा जैन, चंद्रसेन सचदेवा, वीना सचदेवा, गरिमा हेमदेव, पुष्पा पोपटानी, जया असवानी, सारिका कपूर आदि उपस्थित थीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

error: Content is protected !!