Thursday , 22 October 2026
Home आगरा Agra News : Orders for action against departments that dig roads in Agra and do not repair them later…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Orders for action against departments that dig roads in Agra and do not repair them later…#agranews

319

आगरा लीक्स….बीच रास्ते में सड़क को खोदकर अपना काम कर चले जाना भी अपराध. ऐसे सभी विभागों पर हो एक्शन. मंडलायुक्त के डीएम को स्पष्ट आदेश

मण्डलायुक्त/अध्यक्ष, टी0टी0जैड प्राधिकरण, आगरा रितु माहेश्वरी जी की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में ताज ट्रेपैजियम जोन प्रदूषण (निवारण तथा नियंत्रण) प्राधिकरण की 61वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम प्राधिकरण की गत् 60वीं बोर्ड बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई तथा उसकी अनुपालन आख्या की समीक्षा की। बैठक में आयुक्त ने विभिन्न विभागों की टीटीजैड के अन्तर्गत कृत कार्यवाही की समीक्षा की. बैठक में उत्तर प्रदेश जल निगम, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम द्वारा विभिन्न प्रयोजनों हेतु खोदी गई सड़कों की सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा गुणवत्ता पूर्ण रीस्टोर सुनिश्चित कराने हेतु जिलाधिकारी आगरा को निर्देशित किया तथा दोषियों के विरुद्ध एफआईआर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क काट कर अपना काम कर चले जाना आपराधिक कार्य है।

प्रदूषण की एक प्रमुख समस्या पुराने वाहनों पर भी बैठक में विचार किया गया एआरटीओ (प्रवर्तन) ने बताया कि जनपद में 15 से अधिक ऐसे 31 पुराने वाहन चिह्नित किया गए हैं जिनकी समय सीमा समाप्त हो जाने चल रहे थे जिनको सीज किया गया तथा वर्ष 2008 तक के 02 लाख से अधिक वाहनों के पंजीकरण निरस्त किए गए हैं, उन्होंने बताया कि वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया भी की जा रही है जल्द ही नीलामी समिति बनाकर नीलामी की जाएगी। मंडलायुक्त महोदया ने उन सभी बड़ी तथा पुराने वाहन जो ज्यादा प्रदूषण का कारण है चिन्हित कर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में यमुना किनारा स्थित ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के बिन्दु पर भी विचार किया गया, जिसमें संभागीय परिवहन अधिकारी ने अवगत कराया कि जी0एस0टी0 विभाग में पंजीकृत 348 ट्रांसपोर्ट एजेंसियों की प्राप्त सूची के परीक्षण उपरान्त 33 ट्रांसपोर्ट एजेंसियॉं यमुना किनारा मार्ग पर स्थित होना पाया गया। मण्डलायुक्त महोदया ने निर्देश देते हुए कहा कि यमुना किनारा मार्ग पर ट्रांसपोर्ट एजेंसीज के वाहनों को किसी भी दशा में खड़ा न होने दिया जाये एवं वाहन खड़ा पाये जाने पर नियमित रूप से कार्यवाही की जाये।

बैठक में मंडलायुक्त ने यमुना किनारे के ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को स्थानान्तरण हेतु ट्रांसपोर्ट नगर में रिक्त भू-खण्ड ई-ऑक्शन के माध्यम से आवंटन की कार्यवाही के बारे में जानकारी ली जिसमें बताया गया कि उक्त हेतु 40 भूखंड उपलब्ध हैं,जिस पर मंडलायुक्त महोदय ने ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों से बात कर आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराए जाने हेतु अपर जिलाधिकारी (नगर) को जिम्मेदारी देने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त महोदय ने घनी आबादी क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर कार्यवाही करने को निर्देशित किया तथा किसी भी दशा में यमुना किनारे ट्रांसपोर्ट गतिविधियां रोकने के निर्देश दिए तथा उक्त क्षेत्र का 01 माह तक एक्यूआई की जांच रिपोर्ट देने तथा नगर निगम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में मरम्मत व अन्य कार्य कराने व एडीए उपाध्यक्ष, नगरायुक्त, अपर जिलाधिकारी नगर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर यमुना किनारा व ट्रांसपोर्ट नगर की जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।बैठक में मा.सर्वोच्च न्यायालय द्वारा वृक्षों के पातन(कटान)हेतु प्रदत्त अनुमतियों के क्रम में सामाजिक वानिकी प्रभाग आगरा,मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस द्वारा ताज ट्रिपोजियम क्षेत्रांतर्गत विगत 03 वर्षों में चयनित स्थलों पर पूर्ण कराए जाने के क्रम में कंपनसेट्री अफोरेस्ट्रेशन के संबंध में निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जिसमें बताया गया कि आगरा में उक्त हेतु 06 साइट पर कार्य, मथुरा, फिरोजाबाद में एक एक साइट पर कार्य किया जा रहा है तथा वृक्षों के पातन की अनुमति निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में गौकाष्ठ को शमशान घाट पर आपूर्ति कराने, इलेक्ट्रोप्लेटिंग के उत्पादन पर रोक लगाने हेतु विद्युत कनेक्शन न देने तथा इन इकाइयों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए।बैठक में हाल ही में टीटीजेड में उद्योग स्थापना हेतु दी गई छूट का प्रचार प्रसार कराने, उक्त के अंतर्गत मंडल में किन किन उद्योगों की स्थापना को एनओसी दी गई है की रिपोर्ट देने तथा उद्योग स्थापना हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त महोदया द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, ट्रैफिक, इंडस्ट्रीज, परिवहन विभागों से एक कार्य योजना बना कर उसका प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी महोदय आगरा, श्री भानु चंद्र गोस्वामी, एवं नगर आयुक्त श्री अंकित खण्डेलवाल, एडीए उपाध्यक्ष श्री चर्चित गौड़ सहित अन्य संबंधित जनपदों के अधिकारी अधिकारी व टी0टी0 जैड प्राधिकरण के सदस्य आदि उपस्थित रहें। ——————

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: All schools up to class 12 in Agra will remain closed on October 23

आगरालीक्स…आगरा में कल 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद. प्रशासन ने...

आगरा

Agra News: The first Veda Yatra for the 2151-kundiya Mahamrityunjaya Pitambara Mahayajna has begun…#agranews

आगरालीक्स...आगरा से 2151 कुंडीय महामृत्युंजय पीतांबरा महायज्ञ के लिए प्रथम वेद यात्रा...

आगरा

Agra News: Nagar Nigam team removed encroachment at Bhagwan Talkies Chauraha, Agra

आगरालीक्स…आगरा में भगवान टाकीज चौराहे पर पहुंची नगर निगम की टीम. सड़क...

आगरा

Gold and silver prices continue to fall ahead of the festive season

आगरालीक्स…त्योहार से पहले सोना और चांदी में गिरावट जारी. तीन दिन में...

error: Content is protected !!