आगरालीक्स…आगरा में ‘जवान’ का क्रेज. आज के सभी शो रहे हाउसफुल. रविवार तक एडवांस बुकिंग. देखें भीड़ का वीडियो. जानें कैसी है फिल्म्
शाहरुख खान, नयनतारा अभिनीत फिल्म् जवान का क्रेज आगराइट्स पर साफ देखा जा रहा है. पठान के बाद अब शाहरुख खान जवान के अवतार में बड़े पर्दे दिखाई दे रहे हैं. आज रिलीज हुई इस फिल्म के आज के सभी शो हाउसफुल रहे हैं. श्री टॉकीज और संजय टॉकीज पर हाउसफुल के बोर्ड लगे दिखाई दिए तो वहीं मल्टीप्लैक्स में भी फिल्म् को लेकर जबर्दस्त क्रेज देखा गया.
फिल्म का रिव्यू शानदार बताया गया है. आगरा में भी जिन लोगों ने आज फिल्म् देखी है, उनका कहना है कि एक्शन से भरपूर यह फिल्म् फुल पैसा वसूल है.