आगरालीक्स …काली घटाएं छा गई हैं, हवाएं चल रही हैं और घंटों के साथ ही शंख की ध्वनि के साथ नंद घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की, कान्हा के जन्म पर बधाई।
भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर कान्हा के जन्म के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मथुरा, ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के साथ ही मथुरा और वृंदावन के मंदिरों की आभा मंत्रमुग्ध कर रही थी। कान्हा के जन्म का समय नजदीक आने लगा, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की गूंज दूर तक सुनाई देनी लगी, रात 12 बजे कान्हा के जन्म लेते हुए जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, शंख और घंटों की ध्वनि सुनाई देने लगी। इसके साथ ही आरती शुरू हो गई।