Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Silver anklets made in Agra are on demand all over the country…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Silver anklets made in Agra are on demand all over the country…#agranews

165

आगरालीक्स…आगरा में बनी चांदी की पायल पूरे देश में डिमांड पर. चांदी के प्रोडक्ट की 60 फीसदी खपत आगरा से..जानें खासियत

आगरा की चांदी पायल, ब्रेसलेट, चेन देशभर में धूम मचा रहीं हैं। चांदी के उत्पादों की डिमांड बढ़ने से पिछले पांच वर्षों में उत्पादन के लिए करीब 200 यूनिट आज बढ़कर 500 तक पहुंच गईं हैं। पायल के मामले में आगरा ने मुम्बई, राजकोट, अहमदाबाद, कोल्हापुर को मात देकर आज उत्पादन के ममले में पहले स्थान पर पहुंच गया है। आगरा में लगभर दो लाख लोगों को सर्राफा कारोबार व्यवसाय दे रहा है। गिफ्ट आयटम में आगरा के चांदी के बर्तनों की भी मांग बढ़ रही है।

आगरा सर्राफा एससिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि मुम्बई, अहमदाबाद, राजकोट की फैंसी, सेलम की मद्रासी, मथुरा की पायल, कोल्हापुर की छुनपुन पायल काफी चलन में थी। लेकिन पिछले पांच वर्षों में युवा पीढ़ी की पसंद के अनुरूप मजबूती के साथ हल्की डिजायन होने के कारण आगरा पायलों ने अपना विशेष स्थान बना लिया है।

आगरा सर्राफा मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजमोहन रैपुरिया ने बताया कि भारत में चांदी के प्रोडक्ट की 60 फीसदी खपत को आगरा पूरा कर रहा है। चांदी के बर्तनों का उत्पाद कुछ वर्ष पहले तक 2-4 लोग ही करते थे, आज उनकी संख्या बढ़कर 15-20 हो गई है। दैनिक जीवन में प्रयोग किए जाने वाली डिजायन के कारण आगरा के चांदी बर्तनों की डिमांग काफी बढ़ी है। डिजायनिंग में भी बदलाव आया है। चांदी की एडी (अमेरिकन डायमंड) ज्वैलरी व कलर स्टोन की ज्वैलरी की डिमांड भी बढ़ रही है।

कॉमन फैसिलिटी सेन्टर के ले कमेटी का हुआ गठन
आगरा सर्राफा एसोसेसन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि चांदी के प्रोडक्शन में एशिया का हब होने के बावजूद आगरा में कोई कॉमन फैसिलिटी सेन्टर नहीं है। ऐसी कोई जगह नहीं जहां कारीगरों को अन्तरार्ष्ट्रीय स्तर के पैरामीटर के अनुरूप प्रशिक्षित किया जा सके। विश्व स्तर पर भी आगरा के चांदी के प्रडक्ट की काफी डिमांड है। एसोसिएशन द्वारा इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। कॉमन फैसिलिटी सेन्टर के लिए सराकरी प्रक्रिया को जल्दी पूरा करेगी।

सोने की फोल्डिंग ज्वैलरी लुभा रही
ज्वैलरी प्रदर्शनी में सोने की फोल्डिंग ज्वैलरी विशेष आकर्षण बनी रही। वाईके सन्स के यहां मुम्बई के उत्पाद में पहली बार फोल्डिंग ज्वैलरी आयी है। गौरव वर्मा ने बताया कि नित नए पैशन का जमाना है। हाल ही में फोल्डिंग ज्वैलरी फैशन में आयी है, फोल्डिंग इयरिंग को फोल्ड करके भी रखा जा सकता है। ज्वैलरी की डिजायनिंग सीएनसी कटिंग में हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!