आगरालीक्स…संजय प्लेस स्थित फेमस पिज्जा स्टोर के एसी में लगी आग. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर. देखे वीडियो
आगरा के संजय प्लेस स्थित फेमस पिज्जा स्टोर डोमिनोज में आग लगने की सूचना मिली है. आग डोमिनोज रेस्टोरेंट के पीछे वाले हिस्से में लगी हैं, जहां रेस्टोरेंट के एसी आदि लगे हैं. बताया जाता है कि किसी ने यहां कूड़े में आग लगा दी जिसकी चिंगारी एसी में आ गई और एसी में आग लग गई. सूचना पर तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं लेकिन एक ही फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पा लिया गया. इधर आग लगने की सूचना पर अफरातफरी मच गई. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.