आगरालीक्स…आगरा में गांधी जी और शास्त्री जी को किया याद. स्वच्छता अभियान के साथ जयंती पर दी श्रद्धांजलि…
आज दो अक्टूबर को आगरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर याद किया गया. आगरा पुलिस प्रशासन के साथ ही सभी सरकारी विभागों में महात्मा गांधी और शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया. साथ ही उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया. गांधीजी के स्वच्छता के नारे को साकार करने के लिए मंत्री, नेताओं से लेकर आम आदमी हर कोई शहर में सफाई करने में जुटा रहा.
कमिश्नरी में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी और कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी भानु चंद गोस्वामी ने बापू और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया. पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर पाल सिंह ने गांधी-शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया.शहर के सभी थानों पर भी गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई. नगर निगम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रदर्शनी लगाई गई. महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, नगर आयुक्त अंकित खण्डेलवाल, अपर नगर आयुक्त सुरेन्द्र प्रसाद यादव, विनोद कुमार गुप्ता, बीएल गुप्ता, विनोद इलाहाबादी, इंद्रजीत सिंह, रामू सागर, दिनेश बिरोनिया, राजीव वालियान, पार्षद हेमंत प्रजापति, अमित दिवाकर, भरत शर्मा, सोनू परिहार, गौरव शर्मा, ऋषभ गुप्ता, लोकेश परिहार, अहमद हसन जाफरी, रोहन सिंह और मुकेश गोला आदि लोग मौजूद रहे. शहीद स्मारक पर भाजपा महानगर द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया. केंद्रीय मंत्री और सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, भानु महाजन ने गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया.