आगरालीक्स…दर्दनाक, पिता ट्रैक्टर लेकर घर आया तो दौड़कर आया 6 साल का बाबू. पहिये के नीचे आकर मौत….
आगरा में दर्दनाक हादसा हुआ है. थाना शमसाबाद के कोटरे का पुरा गांव में एक पिता के ही ट्रैक्टर के नीचे आकर उसके छह साल के बेटे की मौत हो गई. पिता काम पर से ट्रैक्टर लेकर घर लौटा था और पीछे उसका बेटा तेजी से मिलने के लिए पहुंचा लेकिन तभी यह दुखद घटना हो गई. बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है.
कोटरे का पुरा में मान सिंह रहता है. वह ट्रैक्टर से फसलों की कुटाई का काम करता है. शाम को वह खेत से ट्रैक्टर लेकर घर पहुंचा और उसे साइड में खड़ा करते वक्त आगे किया तभी वहां आया उसका छह साल का बेटा ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया. बच्चे की चीख सुनकर उसे घायल अवस्था में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है.