आगरालीक्स …आगरा के श्री कैलाश मंदिर के मठ महंत मठाधीश श्री 1008 स्वर्गीय महेश गिरी महाराज जी की धर्मपत्नी शांति देवी का निधन, अंतिम यात्रा आज सुबह 10 बजे से निकलेगी।
प्राचीन श्री कैलाश मंदिर के मठ मंहत की धर्मपत्नी शांति देवी अस्वस्थ्य चल रही थी, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार को उनका शिवलोक वास हो गया। मंदिर महंत गौरव गिरि के अनुसार, मंगलवार सुबह 10 बजे से अंतिम यात्रा निकलेगी।