आगरालीक्स…मौसम बदल रहा है. दिन में तेज धूप तो देर रात और सुबह मौसम हो रहा ठंडा. सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ें. जानें मौसम का अपडेट
आगरा में मौसम बदलने लगा है. अब दिन में जहां तेज धूप निकल रही है तो वहीं रात को 11 बजे के बाद मौसम में ठंडापन महसूस हो रहा है. इसके अलावा सुबह के समय भी मौसम ठंडा हो रहा है. मौसम बदलने के कारण लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है. किसी को जुकाम हो रहा है तो किसी को सर्दी और बुखार आ रहा है. वायरल भी काफी तेजी से बढ़ रहा है और इसमें बच्चे से लेकर युवा और बुजुर्ग तक चपेट में आ रहे हैं.
दिन और रात के तापमान में अंतर आ गया है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो वहीं न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा. आगरा में फिलहाल मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि दिन में बादल छ सकते हैं