आगरालीक्स…आगरा का मौसम—दिन में तेज धूप तो सुबह हल्की सर्दी. दिन और रात के तापमान में 16 डिग्री सेल्सियस का अंतर. जानें मौसम का अपडेट
आगरा का मौसम धीरे—धीरे बदलने लगा है. दिन और रात के तापमान में काफी अंतर आ गया है. दिन में जहां तेज और असहनीय धूप निकल रही है तो वहीं सुबह और देर रात को हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है. मौसम के इस बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. सर्दी जुकाम के साथ ही लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं.
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक आगरा का मौसम ऐसा ही रहेगा. नवरात्र के बाद सर्दी का प्रभाव अधिक होने लगेगा.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 04/10/23) 37.0
Departure from Normal(oC) 1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 04/10/23) 21.0
Departure from Normal(oC) 0