आगरालीक्स…आगरा में सराफा व्यवसाई के यहां इनकम टैक्स की रेड. नमक की मंडी बाजार में मची अफरातफरी, कई प्रतिष्ठान बंद
आगरा में इनकम टैक्स की रेड पड़ी है. सराफा व्यवसाई के यहां कोलकाता से आई इनकम टैक्स की टीम ने छापमेमार कार्रवाई की है. टीम के यहां पहुंचने से नमक की मंडी बाजार में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर गए. टीम मौके पर सर्च कर रही है.
इनकम टैक्स की यह छापामार कार्रवाई सराफा व्यापारी अजय अवागढ़ के यहां हुई है. आज इनके नमक की मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर आईटी की टीम पहुंची. टीम न प्रतिष्ठान के दरवाजों को लॉक कर दिया इस दौरान सभी मोाइल ले लिए गए और वहां से किसी को भी बाहर नहीं जाने दिया गया.