आगरालीक्स…आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में लगा निशुल्क शिविर. 81 मरीजों को मिला परामर्श. जांचों में 50 प्रतिशत तक की दी छूट..

शांतिवेद इंस्टिट्यूट ऑफ़ में मेडिकल साइंसेज सिकंदरा द्वारा दिनांक आज निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 81 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया गया. इस दौरान परामर्श एवं पैथोलॉजी व रेडियोलोजी पर 50 प्रतिशत छूट पर जांचें भी की गईं. हड्डी व जोड़ प्रत्यारोपण रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवांक प्रकाश, मष्तिस्क एवं स्पाइन रोग विशेष डॉ राजीव बंसल द्वारा परामर्श दिया गया.


