Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: District Magistrate reviewed construction works and development works…#agranews
आगरा

Agra News: District Magistrate reviewed construction works and development works…#agranews

111

आगरालीक्स…एसएन में बनेगी बर्न यूनिट. हाइवे पर पुलस चौकी सहित डीएम ने दिए ये आदेश. निर्माण कार्यों और विकास कार्यों की समीक्षा की

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में निर्माण परियोजना तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अटल आवासीय विद्यालय की समीक्षा में बताया गया कि अगस्त में विद्यालय का निर्माण कार्य 95.25 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। बैठक में फायर स्टेशन फतेहाबाद की समीक्षा में बताया गया कि कार्य पूर्ण है तथा हैण्डओवर कर दिया गया है। बैठक में धनौली ड्रेनेज सिस्टम के अन्तर्गत आर0सी0सी0 नाले का निर्माण से सम्बन्धित समीक्षा में बताया गया कार्य की भैतिक प्रगति 95 प्रतिशत है माह नवम्बर तक कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।

इस पर जिलाधिकारी ने आर0सी0सी0 निर्माण कार्य इसी माह पूर्ण करने के कड़ाई से निर्देश दिए तथा समस्त कार्य गुणवत्तापूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में एसएन मेडिकल कालेज में बर्न यूनिट का निर्माण, थाना फतेहाबाद के अन्तर्गत पुलिस चौकी मडायना के अनावासीय भवनों का निर्माण तथा थाना एत्मादपुर के अन्तर्गत नवीन पुलिस चौकी हाईवे के अनावासीय भवनों का निर्माण कार्य की समीक्षा की गई, जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने समस्त कार्य ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में नगर पंचायत फतेहाबाद में मौ0 रामनगर में नाले का निर्माण की समीक्षा में जल भराव की समस्या बताया गया, जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने सम्बन्धित अधिकारी को जांच आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। फतेहाबाद में ड्रगवेयर हाउस का निर्माण की समीक्षा में बताया गया कि निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसका हैण्डओवर मुख्य चिकित्साधिकारी को करना है लेकिन बिजली कनेक्शन न होने पर हैण्डओवर नहीं हुआ, जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल बिजली कनेक्शन कराकर हैण्डओवर करने के निर्देश दिए। बैठक में भीम नगरी दोरेठा में एक साइड नाले का निर्माण की समीक्षा में बताया गया कि कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बैठक में आगरा नगर में पेयजल आपूर्ति सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि पाइप लाइन का टेस्टिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, कनेक्शन किये जा रह हैं, जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने जलापूर्ति हेतु कनेक्शन न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए यथाशीघ्र फेज-3 व फेज-4 में कनेक्शन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी महोदय ने पाइप लाइन डालने के बाद सड़क की टूट-फूट व मरम्मत के कार्य को सम्बन्धित एसीएम से निरीक्षण रिपोर्ट प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में वेस्टर्न जोन सीवरेज लाइन के कार्य में भी हुई सड़क टूट-फूट की निरीक्षण रिपोर्ट एसीएम से लेने के निर्देश दिए तथा निर्देशित किया कि सड़क मरम्मत में शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी महोदय ने रेट्रोफिटिंग के कार्यों में आ रही शिकायतों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा अधीशासी अभियन्ता से ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही का विवरण, कितनी परियोजनाओं का स्वयं भौतिक सत्यापन किया, सभी रेट्रोफिटिंग कार्यो में प्रत्येक घर तक पानी उपलब्ध कराया जा रहा है की रिपोर्ट ली तथा गुणवत्ताहीन कार्य की शिकायतों का संज्ञान लेकर 02 दिन में कराये गये कार्यों की सत्यापन रिपोर्ट देने के कड़े निर्देश दिए।
बैठक में ग्राम बटेश्वर में स्थित बटेश्वर धाम के पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्य की समीक्षा में जिलाधिकारी महोदय ने मन्दिर पर लाइट की व्यवस्था न होने पर फटकार लगाते हुए शीघ्र लाइट की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। बैठक में बटेश्वर में जैन तीर्थ स्थल शौरीपुर का पर्यटन विकास कार्य की समीक्षा में बताया गया कि समरसेबिल लगाने व टायलेट ब्लॉक का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है। फतेहपुर सीकरी स्थित सहनपुर में हवेली वाले हनुमान मन्दिर का पर्यटन विकास कार्य की समीक्षा में बताया गया कि समस्त कार्य पूर्ण कर लिया गया है, फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। कैलाश मन्दिर का पर्यटन विकास कार्य की समीक्षा में बताया गया कि वैधानिक अनापत्तियां एवं पर्यावरण क्लियरेंस प्राप्त करने की कार्यवाही प्रगति पर है तथा अनुबन्ध व मुख्य गेट के बायीं तरफ की पाईलिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बैठक में राजकीय पॉलीटेक्निक चर्म संस्थान में ए0आई0सी0टी0ई0 के मानकों को पूर्ण कराये जाने सम्बन्धी कार्य की समीक्षा की गई जिसमें बताया गया कि अनुबन्ध का कार्य पूर्ण कर लिया गया है कार्य प्रगति पर है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!