आगरालीक्स…बांकेबिहारी मंदिर में निकास द्वार से दर्शन को घुसे केंद्रीय राज्यमंत्री. सुरक्षा गार्ड और समर्थकों में हुई धक्का—मुक्की….वीडियो देखें
वृंदावन के श्री बांकेबिहारी मंदिर में राज्यमंत्री के निकास द्वार से प्रवेश को लेकर मंत्री के समर्थकों और गार्डों में धक्का—मुक्की हो गई. हालांकि राज्यमंत्री ने निकास द्वार से ही प्रवेश करके दर्शन किए. लेकिन समर्थकों और गार्डों को लेकर हुई धक्कामुक्की का सीसीटीवी वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मामला शनिवार सुबह 11 बजे का है. केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा बांकेबिहारी जी के दर्शन करने के लिए यहां पहुंचे. वह अपने परिजनों और साथियों के साथ निकास द्वार के गेट संख्या एक से प्रवेश करने लगे. इस दौरान मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया और कहा कि प्रवेश के लिए गेट संख्या दो और तीन हैं. आरोप है कि इस दौरान मंत्री के समर्थकों के साथ सुरक्षाकर्मियों की काफी बहस हो गई. मंदिर के सिक्योरिटी इंचार्ज नीरज ठाकुर का कहना है कि मंत्री के समर्थकों ने धक्कामुक्की की और जबरन प्रवेश कर गए. सुरक्षागार्ड ने इसकी जानकारी पुलिस और मंदिर प्रबंधन को दी. मंदिर के प्रबंधक का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है.