मथुरालीक्स…मथुरा में दिवाली को लेकर धमाके की धमकी का ईमेल. पूरे मथुरा में हाई अलर्ट. जंक्शन से लेकर मंदिरों पर बढ़ी सुरक्षा…अयोध्या और काशी के लिए भी आया ईमेल…
यूपी के अयोध्या, काशी और मथुरा के धार्मिक स्थलों व स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया है. ईमेल मिलने के बाद मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी होने के बाद रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में निगरानी बढ़ा दी गई है. जीआरपी और आरपीएफ की टीमें संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रही है.
मथुरा जंक्शन पर प्रवेश और निकास द्वारों, प्लेटफार्मों और प्रतीक्षालयों में सुरक्षा कर्मियों की निगरानी बढ़ा दी गई है. स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों और उनके सामान की जांच की जा रही है. ट्रेनों में भी यात्रियों और उनके सामान की तलाशी ली जा रही है. सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशन परिसर में संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है. अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव को देखते हुए रेलवे प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है.