आगरालीक्स… आगरा में मनचले का दुस्साहस, छात्रा ने स्कूल जान बंद किया, घर से निकला भी बंद। मुकदमा दर्ज।
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी की रहने वाली छात्रा का आरोप है कि शाहदरा निवासी रितिक परामर उसे सात महीने से परेशान कर रहा है। स्कूल जाने पर उसके साथ छेड़छाड़ करता था, छात्रा ने रितिक से परेशान होकर 12 वीं की पढ़ाई छोड़ दी। स्कूल जाना बंद कर दिया, इसके बाद भी मनचला नहीं माना।
घर के लगाने लगा चक्कर
मनचले से छात्रा के घर के चक्कर लगाना शुरू कर दिया है। बाइक से उसके घर के बाहर चक्कर लगाता है, इससे परेशान होकर छात्रा ने अब घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। छात्रा पर शादी करने का दबाव बना रहा है। परेशान होकर छात्रा के परिजनों ने रितिक और उसके अन्य साथियों के खिलाफ थाना ट्रांस यमुना में मुकदमा दर्ज कराया है। ट्रांस यमुना थाना प्रभारी सुमनेश विकल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सांकेतिक फोटो