आगरालीक्स…आगरा में निशुल्क हैल्थ कैम्प में 82 लोगों को मिला लाभ. रोटरी ग्रेस ने इस्कॉन मंदिर में लगाया शिविर
रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की ओर से ग्राम पथौली के इस्कॉन मंदिर में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ 82 लोगों को मिला। शिविर में आए लोगों की निशुल्क जांचें की गईं। दवाएं भी निशुल्क प्रदान की गईं। शिविर में गायनेकोलॉजिस्ट डॉ नीतू चौधरी ने महिलाओं को परामर्श प्रदान किया। उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के डॉ अनुराग सिंह ने सामान्य रोगों के मरीज़ों को परामर्श प्रदान किया। रोटरी क्लब आगरा ग्रेस कीं सचिव शीनू कोहली ने कहा कहा कि रोटरी क्लब पथौली गांव में लंबे समय से सेवाएं प्रदान कर रहा है। हर माह यहां कैम्प लगाया जाता है।
ग्राम वासियों से स्वास्थ्य में भी सुधार देखा गया है। शिविर संस्थापक अध्यक्ष डॉ जयदीप मल्होत्रा और संस्थापक सचिव आशु मित्तल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविंद स्वरूप दास प्रभु जी ने रोटरी के प्रयासों की सराहना की। रोटरी ग्रेस कीं मयूरी मित्तल, रुचि अग्रवाल ने बताया कि हैल्थ कार्ड बनाकर लगातार उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग की जा रही है। यह शिविर फौगसी वाईटीपी कमेटी, आईएचआरओ, स्मृति संस्थाओं के सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर को सफल बनाने में रवि अग्रवाल, रश्मि, वरुण का सहयोग सराहनीय रहा।