आगरालीक्स…साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को. जानें भारत में यह दिखेगा या नहीं, सूतक भी जानें
आश्विन मास की अमावस्या तिथि यानी 14 अक्टूबर को को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ने जा रहा है. साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण कंकण सूर्य ग्रहण कहलाएगा जो कि भारत में मान्य नहीं होगा. यह सूर्य ग्रहण अमेरिका, मैक्सिको, ब्राजील, कालंबिया आदि देशों में दिखाई देगा. भारत में कहीं भी यही ग्रहण नहीं दिखेगा.
ज्योतिष के अनुसार 14 अक्टूबर 2023 अश्विन अश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या दिन शनिवार को भारतीय समय अनुसार रात्रि 8:34 से देर रात्रि 2:25 तक विदेशों में कंकणाकृति खंड ग्रास सूर्य ग्रहण पड़ेगा. भारतीय समय अनुसार इस ग्रहण का स्पर्श रात्रि 9:40 होगा एवं मोक्ष रात्रि 1:19 पर होगा. इस ग्रहण को पूरे भारतवर्ष में किसी भी स्थान से देखा नहीं जा सकता. अतः इस सूर्यग्रहण के किसी भी प्रकार के सूतक पातक दोष को मानने की जरूरत नहीं होगी. आप व्यर्थ ही टीबी या युटुब किसी के बहकावे में ना आएं. अगर ज्यादा विचार मानते भी हो तो इस ग्रहण काल में प्रभु आराधना, गुरु मंत्र, इष्ट देवता के मंत्र का जाप आप इस समय कर सकते हैं.
यह ग्रहण मुख्यतः एंटीगुआ बरबूडा अर्जेंटीना अरूबा बहामास बारबाडोस बेलिज बरमूडा बोलिविया ब्राज़ील ब्रिटिश विरजिन आयरलैंड कनाडा चिली कंबोडिया कोस्टारिका क्यूबा डोमिनिका एक्वाडोर ग्रीनलैंड ग्वाटेमाला गुयाना हेतु जमैका मैक्सिको पनामा पैराग्वे पेरु सूरीनाम त्रिनिदाद व टबैको अमेरिका वेनेजुएला आदि जगहों पर आसानी से देखा जा सकता है. यह कंकणाकृति सूर्यग्रहण भारतवर्ष में किसी भी स्थान से दिखाई नहीं देगा और उसके कोई सूतक पातक दोष मान्य नहीं होंगे.
श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भण्डार वाले प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250