आगरालीक्स …आगरा में कॉलोनी में मकान और प्लाट खरीदने से पहले पता कर लें, अवैध कॉलोनियों पर एडीए की कार्रवाई, एक और कॉलोनी में बने निर्माण को किया ध्वस्त।
आगरा में एडीए ने सोमवार को मघटई में चार हजार वर्ग मरीजट में बन रही कॉलोनी में बुलडोजर चलाया। कॉलोनी रवि शर्मा द्वारा विकसित की जा रही थी, कॉलोनी का मानचित्र पास नहीं कराया गया था। ऐसे में सोमवार को एडीए की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। चार हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा रही कॉलोनी में तीन मकान बने हुए थे, बुलडोजर ने मकानों को ध्वस्त कर दिया।
मानचित्र पास न होने पर न खरीदें प्लाट और मकान
नया मकान और प्लाट खरीदने से पहले अच्छी तरह से जांच कर लें। कॉलोनी का मानचित्र पास न होने पर प्लाट और मकान न खरीदें।