आगरालीक्स…. आगरा के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ, आईएमए, एएमएस के चेयरमैन डॉ. डीवी शर्मा के पिता जी डीएवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा. विद्याराम शर्मा का निधन। अंतिम यात्रा बोन हॉस्पिटल, प्रतापपुरा से दोपहर एक बजे ताजगंज मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
डीएवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. विद्याराम शर्मा ने रविवार रात को अंतिम सांस ली। मूल रूप से खंदौली के नगला हरसुख और पहुपी के बास के रहने वाले डॉ. विद्याराम शर्मा एक अच्छे अध्यापक के साथ ही डीएवी इंटर कॉलेज के प्राचार्य रहे। उनके बड़े बेटे डॉ. डीवी शर्मा वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ हैं और आईएमए, आगरा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।