आगरालीक्स…आगरा में पूज्य साध्वी श्री प्रवेश कुमारी जी महाराज के 87वें जन्मोत्सव पर हुआ रक्तदान. रिकॉर्ड 181 यूनिट किया गया रक्तदान
स्मरणीय पूज्य साध्वी श्री प्रवेश कुमारी जी महाराज के 87 वें जन्मोत्सव के अवसर पर परम गुरु जैन युवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में इस बार रिकॉर्ड 170 रक्तदान दाताओं ने समर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से जैन स्थानक लोहामंडी में लगे शिविर रक्तदान किया। शिविर अगले दिन आज 10 अक्टूबर को समर्पण ब्लड बैंक पर फिर लगा जिसमें बचे हुए दानदाताओं द्वारा 11 यूनिट ब्लड देकर इस शिविर को संपन्न किया गया
समिति द्वारा विगत 4 वर्षो से निरंतर रक्तदान शिविर बहुत बड़ी संख्या में लगाया जाता रहा है। इस वर्ष हमारे पूज्य साध्वी व्याख्यान वाचस्पति नेपाल गौरव डॉ पूजा ज्योति जी महाराज की पवन सानिध्य में सभी भाई बहनों और युवाओं ने जिसमें से बहुत से लोगों ने प्रथम बार गुरुजी की प्रेरणा से रक्तदान में भाग लिया। रक्तदान शिविर कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ पूजा ज्योति महाराज ने मंगलाचरण के पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ किया। सबसे पहले कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ पूजा ज्योति जी ने अपना रक्तदान किया उनसे प्रेरणा लेकर बहुत बड़ी संख्या में महिलाओं ने युवाओं और पुरुषों ने रक्तदान किया।
इस कार्यक्रम में समर्पण ब्लड बैंक के अध्यक्ष अजय कंसल डायरेक्टर बृजमोहन अग्रवाल और एस एस जैन समिति के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। परम गुरु जैन युवा समिति के प्रतीक जैन (रिंकू भाई), अजय जैन, अतुल जैन, अतुल जैन(बॉबी भाई), मनीष जैन, अंकुर जैन, पंकज जैन, सुबोध जैन, अनिल जैन, संजय जैन, प्रतीक जैन, विवेक जैन, अमित जैन, रवि जैन, अंश जैन, शुभ जैन, प्रथम जैन मातृशक्ति में कविता जैन साधना जैन सारिका जैन रिचा जैन अनन्या जैन शिल्पी जैन कोमल जैन सुप्रिया जैन सपना जैन छवी जैन मोनिका जैन पारुल जैन आदि ने अपना सहयोग दिया
यह कार्यक्रम सिर्फ परम गुरु जैन युवा समिति (रजि)के समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा ही संपन्न कराया गया।