आगरालीक्स…आगरा आएंगी ‘मैंने प्यार किया’ फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री. फैशन शो में करेंगी रैम्प वॉक. फेमिना मिस इंडिया पंखुड़ी गिडवानी रहेंगी मुख्य आकर्षण…
ताज इंडिया फैशन रनवे सीजन 4 का आयोजन 15 अक्टूबर को होटल आईटीसी मोबाइल में किया जाएगा। फैशन शो में बॉलीवुड एक्टर भाग्यश्री, फेमिना मिस इंडिया पंखुड़ी गिडवानी,आएएस ऋतु सुहास कलाकारों का उत्साहवर्धन करेंगी।सिजले, द रॉयल फिएस्टा शो, एवं श्रोतिय इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित फैशन में मुंबई ,दिल्ली ,हैदराबाद, लखनऊ, बेंगलुरु, सहित कई बड़े शहरों के मॉडल और कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

होटल कांत पैलेस में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजक जय कुमार गिद्वानी ने बताया कि अनस्किल्ड प्रोफेशनल को स्किल्ड प्रोफेशनल बनाने के लिए यह फैशन शो नारी सशक्तिकरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश को समर्पित है। उन्होंने बताया कि इस शो के माध्यम से कलाकारों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को और ऊंचे मुकाम पर पहुंचाना है। इस मौके पर सह आयोजक अनुरुद्ध श्रोतिय ने बताया कि फैशन शो के माध्यम से खादी ग्रामोद्योग के बढ़ाने के साथ स्वदेशी उत्पादों को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम संयोजक लव अग्रवाल ने बताया कि कलाकारों का उत्साहवर्धन करने के लिए मुंबई से फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री, मिस फेमिना इंडिया पंखुड़ी गिडवानी कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के रूप में मौजूद रहेंगी। शहर की उन प्रमुख प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज सेवा व्यवसाय शिक्षा चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष सहयोग कर समाज में विशेष योगदान दिया है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जय कुमार, अनिरुद्ध श्रोतिय, राहुल लव अग्रवाल, यश, सुखदेव गिडवानी, भूपेश कालरा, गौरांग, दिव्यांश, लव कपूर , दीप्ति ,ममता, पल्लवी वर्षा नीतू शर्मा मौजूद रहे।
बच्चों के लिए होगा स्पेशल शो
ताज इंडिया फैशन रनवे सीजन 4 में 4 साल से 12 वर्ष की उम्र के छोटे बच्चों के लिए विशेष शो का आयोजन किया गया है। आयोजन यश, सुखदेव गिडवानी, राहुल ने संयुक्त रूप से बताया कि इस शो के माध्यम से छोटे-छोटे बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया जाएगा। बाल प्रतिभा निखारने के लिए यह विशेष शो कार्यक्रम में आयोजित किया जाएगा।