आगरालीक्स …आगरा में सैलून संचालक ने अपने मित्र ज्वैलर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा। नकली जेवर से गोल्ड लोन दिलवाने का मामला, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के दौरेठा नंबर एक, शाहगंज के रहने वाले प्रकाश सैलून संचालक हैं। दो साल पहले मानसरोवर कॉलोनी निवासी उनके मित्र राजाबाबू ने श्री बालाजी ज्वैलर्स के आशीष से मिलवाया। ज्वैलर आशीष ने बैंक आफ इंडिया, रुनकता से राजाबाबू को गोल्ड लोन दिलवाया था, ज्वैलरी की कीमत अधिक होने पर उन्होंने प्रकाश से भी इसी गोल्ड पर लोन दिलवाने की बात कही।
ये लगाए आरोप
आरोप है कि आठ जुलाई 2021 को 44 लाख से अधिक का गोल्ड लोन पास करा लिया, लोन की राशि आशीष और राजाबाबू के एकाउंट में आ गई। इन दोनों ने प्रकाश को दो लाख रुपये दे दिए, शेष राशि वापस नहीं की, 27 जनवरी को आशीष ने गोल्ड लोन कारगिल पेट्रोल पंप के पास स्थित एसबीएफसी गोल्ड लोन कंपनी में लोन ट्रांसफर करा दिया। यहां जांच में लोन के लिए दिया गया गोल्ड नकली निकला। इस पर कंपनी ने लोन के लिए दी गई राशि वापस मांगी, पूरे पैसे मिलने के बाद ही प्रकाश को गोल्ड लोन कंपनी ने छोड़ा। इस मामले में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है, पुलिस जांच में जुटी है।