आगरालीक्स …दुखद आगरा के वरिष्ठ रंगकर्मी, अधिवक्ता विनय पतसरिया का निधन, उनकी पत्नी आगरा कॉलेज की पूर्व प्राचार्य हैं,अंतिम संस्कार देहरादून में होगा।
आगरा के वरिष्ठ रंगकर्मी, अधिवक्ता विनय पतसरिया की पत्नी डॉ. रेखा पतसरिया आगरा कॉलेज की प्राचार्य रहीं हैं उनकी दो बेटियां हैं और दोनों की शादी हो गई है। वरिष्ठ रंगकर्मी विनय पतसरिया ह्रदय रोग से पीड़ित थे, उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी। पिछले करीब दो महीने से अस्वस्थ्य चल रहे थे।
एम्स, दिल्ली में चला इलाजz ————————————————-
वरिष्ठ रंगकर्मी विनय पतसरिया को किडनी की समस्या हुई थी, उनकी पत्नी आगरा कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. रेखा पतसरिया ने उन्हें अपनी एक किडनी दी थी, उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। पिछले दो महीने से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उनका इलाज एम्स दिल्ली में चला, इसके बाद परिजन उन्हें देहरादून ले गए। उनका देहरादून में इलाज चल रहा था, इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
अंतिम संस्कार देहरादून में
वरिष्ठ रंगकर्मी विनय पतसरिया का निधन देहरादून में होने के बाद रंगकर्मियों के साथ ही अधिवक्ता और शहर के तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया, उनके करीबियों का कहना है कि वरिष्ठ रंगकर्मी विनय पतसरिया का अंतिम संस्कार देहरादून में ही किया जाएगा।