आगरालीक्स… आगरा में व्यापारी को गोली मारी, एक के सिर और एक के पेट में लगी गोली। पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के राजपुर चुंगी में विशाला उपाध्याय का टेंट हाउस है, उनके घर के सामने रहने वाले युवक से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए। आरोप है कि विशाल उपाध्याय और उनके साथी श्रीनिवास को विवाद के चलते घर के पास रहने वाले युवक ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।
अस्पताल में भर्ती
विशाल उपाध्याय के सिर और श्रीनिवास के पेट में गोली लगी है। पुलिस फोर्स पहुंच गया है, दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।