आगरालीक्स… आगरा में बुटीक में लगी भीषण आग, परिवार फंसा, लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने बुटीक में फंसे परिवार को बाहर निकाला।
च
न्यू आगरा में मिनी अग्रवाल का बुटीक है। बुटीक में ही काम करने वाले कर्मचारी अपने परिवार के साथ रहते हैं। यहां पहली मंजिल पर बने बुटीक में शुक्रवार सुबह आग लग गई, आग की लपटें देखते ही देखते बेकाबू होती गईं। कुछ ही देर में आग की लपटों के बीच पूरा बुटीक घिर गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल कर्मी भी पहुंच गए।
परिवार को निकाला बाहर
दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बुटीक में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दमकल विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बुटीक में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।