आगरालीक्स…देश को मिली पहली रैपिड रेल. नाम इसका ‘नमो भारत’. जानें कितनी होगी इसकी स्पीड, किराया और क्या होंगी खासियतें
देश को आज अपनी पहली नई रैपिड रेल मिल गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश की हाई स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पहले इस ट्रेन का नाम रैपिड एक्स दिया गया था लेकिन अब इसे बदलकर ‘नमो भारत’ कर दिया गया है. यह ट्रेन दिल्ली से मेरठ के बीच 82 किलोमीटर के रूट पर चलेगी. पहले फेज में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक लोग सफर कर सकेंगे.
खासियतें
यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी
इसमें रोजाना करीब 8 लाख यात्री सफर कर सकेंगे
यात्री मोबाइल और कार्ड के माध्यम से भी इसकी टिकट खरीद सकेंगे
मरीज के लिए इस ट्रेन में एक अलग कोच की व्यवस्था है.
दिव्यांगों के लिए अलग सीट तैयार की गई है.
ट्रेन में एडजेस्टेबल चेयर हैं, इसके सााि ही खड़े होने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं.
ट्रेन में वाईफाई की सुविधा, मोबाइल यूएसबी चार्जर भी होंगे.
ये होगा किराया
डीपीआर के अनुमान के मुताबिक ट्रेन में किराया करीब दो से तीन रुपये प्रति किमी होगा. दिल्ली मेट्रो की सात लाइनों पर रैपिड लाइन की कनेक्टिविटी होगी. दिल्ली से मेरठ के बीच पूरे रूट के निर्माण के बाद कुल 30 रैपिड ट्रेनें चलाने की तैयारी है.