आगरालीक्स …आगरा में एक और बडे बिल्डर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने नील इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक, प्रबंधक निदेशक और अधिकृत प्रतिनिधि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिल्डर पर 31 लाख रुपये लेकर फ्लैट बुक करने के बाद कब्जा न देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अपर्णा रिवर व्यू विहार (दयालबाग) निवासी कंचन भागर्व पत्नी सुनीत भार्गव ने थाना सिकंदरा में तहरीर दी थी। बताया कि नील इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड का दि फ्लोरेंज प्लेटिनम नाम से अपार्टमेंट पांच साल पहले बन रहा था। अपार्टमेंट में उन्होंने पांचवीं मंजिल पर एक फ्लैट बुक कराया था। 12 नवम्बर 2012 को पति ने पांच लाख रुपये भी जमा करा दिए थे। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि प्रभात मिश्र ने बताया था कि बुकिंग पर आपको विशेष छूट दी जाएगी। उस फ्लैट की कुल कीमत 62 लाख थी।
31 लाख रुपये करा लिए जमा
आरोप है थ्क कंपनी के निदेशक संदीप मित्तल और प्रबंधक निदेशक विनय भदौरिया ने 30 जून 2013 को फ्लैट तैयार कर कब्जा दिलाने का भरोसा दिलाकर 31 लाख रुपये जमा करा लिए। अपार्टमेंट बन कर तैयार गया लेकिन कब्जा नहीं दिया। अब कहने लगे हैं कि सांतवी मंजिल का फ्लैट बुक कराया था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। सिकंदरा पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Leave a comment