आगरालीक्स …साइबेरिया और रसिया के डॉग साइबेरियन हस्की को आप पसंद करते हैं, हमारे देश के डॉग को क्यों नहीं, जिन्हें आप स्ट्रीट डॉग कहते हैं वे साइबेरियन हस्की से कम नहीं हैं। इन्हें जरूरत है आपके प्यार और दुलार की। इन्हें अडोप्ट करें, फिर देखिए, ये स्ट्रीट डॉग आपके सबसे अच्छे दोस्त बन जाएंगे। स्ट्रीट डॉग को अडोप्ट करने के लिए रविवार को सामाजिक संस्था कैस्पर्स डॉग द्वारा कॉसमास मॉल में आयोजित कार्यक्रम (आश्रय) में लोगों को प्रेरित किया गया। जिसमें मात्र दो घंटे के अंदर ही चार डॉग अडोप्ट किए गए।

राइजिंग यूथ एसोसिएशन व एक पहल के बच्चों ने प्ले व अपनी पेंटिंग के माध्यम से लोगों को स्ट्रीट डॉग अडोप्ट करने के लिए जागरूक किया। वहीं, वॉलीबुड सिंगर केके सूरी व पल्लवी ने एक के बाद एक प्रस्तुति से मनमोह लिया। कार्यक्रम के अंत में आठ स्ट्रीट डॉग को अडोप्ट करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि खंदौली ब्लॉक प्रमुख ठा. जगवीर सिंह तोमर व भाजपा नेत्री बबिता चौहान ने मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। संचालन संस्था की चेयरपर्सन विनीता मखीजा ने व धन्यवाद ज्ञापन मोनिका मखीजा ने दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में अभिलाषा अरोरा, अंश मखीजा, वरुण चावला, योगेश आर्य, अमित, रचना, हर्ष आदि उपस्थित थे।
Leave a comment