आगरालीक्स… पारा चढने से पक्षी बेहाल हैं, वे पानी के लिए भटक रहे हैं, ऐसे में आगरा में पक्षियों को पानी मिल सके, इसके लिए मिटटी के बर्तन वितरित किए गए। चिराग युथ फाउंडेशन द्वारा रविवार को मारुती एस्टेट चौराहे पर मिट्टी के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगो को जागरूक करना था की पानी जितना जरुरी हमारे लिए है उतना ही पक्षियों और अन्य जीवो के लिए भी । संस्था द्वारा मिट्टी के बर्तन वितरण इसी उद्देश्य और सन्देश के साथ हुए” मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर अपनी छत और आँगन में जरूर रखे” जिससे गर्मियों में कोई पंछी प्यास से न मरे । इस मौके पर मौजूद अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, महामंत्री रोहित वडेरा,रवि त्रिलोकानि,गौरव अग्रवाल,प्रवीण राना, अमन चाहर,जतिन लालवानी,ईश्वर देवजानी,आशु खिरवार,संजू भाई ।।
Leave a comment