आगरालीक्स…दुखद, आगरा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि रानी का निधन. लेडी लायल जिला महिला चिकित्सालय में थीं कार्यरत.
आगरा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि रानी का आज निधन हो गया है. डॉ. रुचि रानी आगरा के लेडी लायल जिला महिला चिकित्सालय में कार्यरत थीं. डॉ. रुचि रानी 42 वर्ष की थीं और इनका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था. कुछ दिन पहले ही इन्हें दिमाग का कैंसर डायग्नोज हुआ था. इनके पति प्रो. आशीष गौतम एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में हैं. सोमवार सुबह डॉ. रुचि रानी का इलाज के दौरान निधन हो गया. आज शाम को ताजगंज स्थित श्मशान घाट पर इनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार के समय लेडी लायल और एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के साथ शहर के भी कई चिकित्सक शामिल हुए.