आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स में रंगारंग हुआ ‘इटर्निया ‘वार्षिक सांस्कृतिक फिएस्टा 2026…बच्चों की रोचक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, बजीं तालियां
आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में ‘इटर्निया ‘वार्षिक सांस्कृतिक फिएस्टा 2026 का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत व सामूहिक प्रार्थना नृत्य के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ए. सी. पी. श्रीमान बजरंग प्रसाद एवं सम्माननीय अतिथि फा. जोसेफ डाबरे, कॉलेज प्रबंधक फा. इग्नेशियस मिरांडा, प्रधानाचार्य फा. डॉ. आल्विन पिंटो, उपप्रधानाचार्य फा. कुलकंत, फा. लुईस खेस, हेडमिस्ट्रेस सिस्टर एंसी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया। मुख्य अतिथि के परिचय के उपरांत, कॉलेज प्रबंधक फा. मिरांडा ने उन्हें स्मृतिचिह्न व शॉल भेंट कर उनका अभिनन्दन किया।

अतिथि फा. जोसफ डाबरे का स्वागत कॉलेज प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। कॉलेज के छात्रों ने ‘स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया। साथ ही हमारी ‘राजस्थानी परम्परा’ की गहन पहचान से अवगत कराता कार्यक्रम ‘रंगीला राजस्थान’ की आकर्षक प्रस्तुति छात्रों द्वारा दी गयी ।
‘मौन’ भी ‘अभिव्यक्ति’ की भाषा है, को ‘माइम’ के द्वारा छात्रों ने प्रस्तुत किया, जिसका विषय था “स्क्रीन से दूरी, स्वयं से जुड़ाव” कॉलेज के छात्रों ने देशभक्ति गीतों की सुरीली प्रस्तुति ‘मातृभूमि’ के रूप में दी । इसके उपरान्त कॉलेज के बैंड ‘लेगसी द मार्चिंग बेण्ड’ की सुन्दर व आकर्षक प्रस्तुति हुई।

मुख्य अतिथि एसीपी बजरंग प्रसाद ने कहा कि- जीवन में एपीजे अब्दुल कलाम की चार बातें हमें छात्र रूप में याद रखनी चाहिए। पहला अपना लक्ष्य स्पष्ट रखें। दूसरा इसके लिए अच्छी शिक्षा अति आवश्यक है जो हमारें अभिभावक हमें दिलाते हैं। तीसरा कठिन परिश्रम होना जरूरी हैं चौथा सहनशीलता व धैर्य का होना बहुत आवश्यक है। किसी भी बात को समझने में हमारी सभी इन्द्रियों का जुडाव होना चाहिए। मोबाइल का अतिप्रयोग तथा खेलों से दूरी ने बच्चों को उनके लक्ष्य से भटका दिया है। छात्रों के द्वारा ‘युगल गीत’ ‘Symphony of Soul’s’ की मधुर व सुरीली प्रस्तुति की गयी। इस शुभ अवसर पर अध्यापिका श्रीमती प्रियंका लाल को उनके 25 वर्षों के सेवाकाल हेतु सम्मानित किया गया।

‘पारम्परिक दिवस’ के अन्तर्गत जूनियर छात्र समूह द्वारा ‘महाराष्ट्र परम्परा और उत्सव के रंग’ की रोचक प्रस्तुति दी गयी। कॉलेज प्रधानाचार्य ने इस सुअवसर पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि – यह कार्यक्रम केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि विद्यार्थियों की कला का सार्थक प्रर्दशन है, जो कि अतुलनीय है। ‘सांस्कृतिक फिएस्टा 2026 ́ छात्रों की क्षमताओं, गुणों की रचनात्मकता का संगम है। भविष्य में ये बच्चे आपके सपनों को साकार करेंगे, यही शिक्षा की सफलता भी होगी । कार्यक्रम के अन्त में छात्रों के द्वारा ‘फिनाले डांस की प्रस्तुति की गयी व समस्त कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्र मंच पर एक साथ उपस्थित हुए व वार्षिक ‘सांस्कृतिक फिएस्टा 2026 का आकर्षक रूप से समापन किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विराम किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यापकगण व कोऑर्डिनेटर्स श्रीमती शोभा राना, श्रीमती नितिका तिवारी, एवं श्रीमती दिव्या सिंह उपस्थित रहीं ।
