आगरालीक्स… आगरा में फैशन की कॉकटेल के साथ ब्लूम फैशन कार्निवाल में भीड उमडने लगी है, आज अंतिम दिन हैं, समर और स्प्रिंग कलेक्शन के साथ यहां देश के बडे शहरों से लेकर दुबई की फैशन डिजाइनर का अनूठा संगम है।शहर की युवा फैशन डिजाइनर पूजा ओबरॉय व रिम्पी जैन ने बताया कि 26 से 27 मार्च तक अमर कन्वेंशन हॉल में सातवीं बार महिला फैशन प्रदर्शनी आयोजित की गई है। इसमें दिल्ली मुंबई सहित 50 फैशन डिजाइनरों के कलेक्शन होंगे, समर और स्प्रिंग कलेक्शन के साथ आभूषण और सजावट के सामान की प्रदर्शनी भी लेगी। प्रदर्शनी सुबह 11 से रात आठ बजे तक लगेगी।
Leave a comment