Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Border meeting of officials regarding MP and Rajasthan elections…#agranews
आगरा

Agra News: Border meeting of officials regarding MP and Rajasthan elections…#agranews

112

आगरालीक्स…मध्यप्रदेश और राजस्थान में चुनाव है और आगरा में अलर्ट. भरतपुर और धौलपुर के बॉर्डर पर आगरा पुलिस रखेगी ऐसे लोगों पर नजर

आज पुलिस कमिश्नर डॉ.प्रीतिंदर सिंह तथा जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश व राजस्थान राज्य में आगामी विधान सभा निर्वाचन -2023 के चुनाव को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने तथा कानून व्यवस्था व अन्य बिंदुओं संबंध में संयुक्त बॉर्डर मीटिंग सर्किट हाउस सभागार में संपन्न हुई। बैठक में राजस्थान राज्य के जनपद भरतपुर व धौलपुर की सीमाओं पर नाके/बैरियर की स्थापना, पुलिस पेट्रोलिंग, जनपद की सीमा से लगे पोलिंग स्टेशन, आबकारी विभाग द्वारा संचालित मदिरा की दुकानों का विवरण, फरार, इनामी, जिलाबदर तथा वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी की कार्यवाही आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने सकुशल व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु जनपद आगरा प्रशासन की तरफ से से पूर्ण समन्वय, सहयोग का आश्वासन दिया तथा प्राप्त बिंदुओं पर उपस्थित अधिकारगणों को सक्रिय सहयोग व कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने जिला बदर, वारंटी, इनामी, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वारंट उपलब्ध कराने, अवैध शराब की तस्करी रोकने में पुलिस द्वारा पूर्ण सहयोग करने, बैरियर तथा नाके स्थापित कर तलाशी व जांच की दोनों राज्यों की पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करने, आबकारी विभाग व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा शराब तथा नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रवर्तन कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में भरतपुर, धौलपुर के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस आयुक्त श्री केशव कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक मथुरा श्री शैलेश पांडे, अपर जिलाधिकारी नगर श्री अनूप कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!