आगरालीक्स….दुखद, आगरा के कारोबारी बेटे का एक्सीडेंट में निधन. दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया था एमबीए
आगरा में एक बुरी खबर सामने आई है. शहर के कारोबारी अनुज सिंह जादौन के बेटे ऐश्वर्य राज सिंह उर्फ गोलू की एक्सीडेंट में मौत हो गई है. हरियाणा के गुड़गांव में गोलू की बाइक का एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उनका निधन हो गया. खबर आगरा आते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. ऐश्वर्य राज सिंह उर्फ गोलू आगरा के बैक हाउस कॉलोनी का रहने वाला था और उसने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमबीए पास किया था. आगरा के पोइयाघाट पर अंत्येष्टि होगी.