आगरालीक्स…आगरा के एक और ज्वेलर्स के यहां एसजीएसटी की कार्रवाई. दिवाली से पहले मार्केट में मचा हड़कंप, दुकानदारों ने किए शटर बंद
सबसे बड़े फेस्टिव सीजन से पहले आगरा के ज्वेलर्स में हड़कंप मचा हुआ है. आगरा के एपी ज्वेलस के यहां टेट जीएसटी विभाग ने कार्रवाई की है. सराफा बाजार स्थित एपी ज्वेलर्स के यहां कार्रवाई से अन्य सराफा कारोबारियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए. दोपहर दो बजे स्टेट जीएसटी की टीम एपी ज्वेलर्स के शोरूम पर पहुंची. टीम में करीब आधा दर्जन अधिकारी हैं. टीम ने ज्वेलर्स के यहां माल की खरीद फरोख्त का रिकॉर्ड मांगा है. बिल बुक भी देखी गई है. कंप्यूटर और लैपटॉप में दर्ज आंकड़ों को भी देखा जा रहा है.
माना जा रहा है कि जीएसटी ने टैक्स में गड़बड़ी की आशंका में यहां कार्रवाई की है. शाम तक टीम ज्वेलर्स के यहां मौजूद थी. बता दें कि इससे पहले सराफा बाजार में एसजीएसटी ने सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नीतेश अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की थी जहां से करीब 36 लाख रुपये का दंड लगाया गया था. इसके बाद कोलकाता की इनकम टैक्स टीम ने अजय अवागढ़ के प्रतिष्ठान पर छापा मारा था. यहां दो दिन कार्रवाई चली थी.