आगरालीक्स…आगरा आ रही इस इंटरसिटी ट्रेन का लाइव वीडियो देखे, ट्रेन में किस तरह पीईटी परीक्षा देने आगरा आ रहे हैं अभ्यर्थी. ध्यान रहे— 1.15 लाख से अधिक अभ्यर्थी रहेंगे आगरा में…
आगरा के 61 केंद्रों पर 28 व 29 अक्टूबर को होने वाली पीईटी परीक्षा देने के लिए आगरा में 1.15 लाख से अधिक अभ्यर्थी आ रहे हैं. प्रशासन द्वारा यूं तो इन अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो इसके लिए पूरी व्यवस्थाएं की गई हैं. लेकिन इन अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा देने के लिए आगरा आना कितना मुश्किलभरा हो रहा है, इसका अंदाजा लखनऊ से आगरा आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस 12179 को देखकर लगाया जा सकता है. लखनऊ से आगरा आ रही इस ट्रेन में इतनी अधिक भीड़ है कि जिन लोगों का रिजर्वेशन है उनको भी अपनी सीट नहीं मिली है. वे भी खड़े होकर सफर कर रहे हैं.
आगरा के कमला नगर में रहने वाले अंकित अग्रवाल इस ट्रेन में सफर कर रहे हैं. उन्होंने आगरालीक्स को ट्रेन के वीडियो और फोटोज उपलब्ध कराए हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में अभ्यर्थियों की इतनी अधिक संख्या है कि सभी कोच में तादाद से कई गुना ज्यादा भीड़ है. जिन लोगों का रिजर्वेशन हो चुका है, उन्हें भी सीट नहीं मिल पाई है. लखनऊ से ही यह ट्रेन पूरी तरह से भरकर चली, और कानपुर और इटावा से भी काफी संख्या में अभ्यर्थी इस ट्रेन में सवार हो गए.
सरकार को चलानी चाहिए थी स्पेशल ट्रेनें
ट्रेन में सफर कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि जब सरकार को पता है कि लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा को देने जा रहे हैं तो उनके लिए हर जिले के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की व्यवस्था करनी चाहिए. वहीं परीक्षा को लेकर कि जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने कहा कि परीक्षार्थियों को न हो कोई दिक्कत और परीक्षा सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी रेलवे स्टेशन तथा बस अड्डों पर भी की है मैजिस्ट्रेटों की तैनाती.