Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Meet at Agra 2023: ‘India will become the leader of footwear sector with the use of smart footwear and AI’…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Meet at Agra 2023: ‘India will become the leader of footwear sector with the use of smart footwear and AI’…#agranews

149

आगरालीक्स…मीट एट आगरा में दूसरे दिन पहुंचे 3421 विजिटर्स, उद्यमियों में उत्साह, कहा’स्मार्ट फुटवियर और एआई के इस्तेमाल से फुटवियर सेक्टर का लीडर बनेगा भारत

फुटवियर तकनीकि की रचनात्मकता दुनिया में किस प्रकार भारतीय फुटवियर उद्योग नवीनतम तकनीकि और क्वालिटी के दम पर वर्ल्ड लीडर बनाने की राह में आगे बढ़ रहा है, कुछ ऐसी उत्साहजनक बातों के बीच शनिवार को गांव सिंगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर पर चल रहे मीट एट आगरा में ऐसी तमाम बाते सामने आईं जिससे साफ़ दिखा कि ताज नगरी की जमीं किस तरह औद्योगिक क्रांति का सिरमौर बनने जा रही है।

तकनीकि सत्र में विषेशज्ञों ने रखी बात
एफमेक द्वारा आयोजित ‘मीट एट आगरा’ के 15वें संस्करण के दूसरे दिन तकनीकि सत्र में तीन पैनल्स में अलग अलग विषयों पर विषेशज्ञों ने अपनी बात रखी। प्रथम पैनल सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग एन्ड वे फॉरवर्ड यानी सतत विनिर्माण आगे बढ़ने का रास्ता विषय पर रहा। जिन्हे अपने प्रभावी अंदाज़ में सौरभ मनचंदा ने मॉडरेट किया।

उद्यमी करें ग्रीन मेन्युफेक्चरिंग को अडॉप्ट
सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश सरकार में पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन के अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह (आईएएस) ने सस्टेनेबिलिटी पर बात करते हुए कहा की उद्यमी ग्रीन मेन्युफेक्चरिंग को अडॉप्ट करें इसके लिए सरकार के सतत प्रयास जारी हैं हमारी कई योजनाएं इस दिशा में तेजी से काम कर रही हैं।
सीएलई के कार्यकारी निदेशक आर. सेल्वम (आईएएस) ने कहा बदलते दौर में इंडट्री मजबूती से खड़ी हो इसके लिए अलग-अलग क्लस्टर में हम जागरूक कार्यक्रम कर रहे हैं अधिकतर लेदर सेक्टर में एमएसएमसी काम कर रहे हैं, इनके विकास में सीएलई अहम् भूमिका निभा रही है। फिनिश्ड लेदर पैनल के संयोजक एन. शफीक अहमद ने सस्टेनेबिलिटी की दिशा में खुद को आगे लाकर किस प्रकार ग्लोबल स्पलाई चैन मजबूत कर सकते हैं इस पर प्रकाश डाला। इफ्कोमा के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा की फुटवियर में 32 कम्पोनेंट्स इस्तेमाल होते हैं। हम लगातार सस्टेनेबिलिटी के जरिये ग्लोबल सप्लाई चेन को मजबूत करने पर काम कर रहे हैं। रैम्बल के निदेशक नीरज गर्ग ने इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी सोल्यूशन की बात करते हुए ग्लोबल बेस्ट प्रेक्टिस को अपनाने के लिए उद्यमियों का आह्वान किया। कॉन्सेप्ट कंसीवर्स और एक्ज़ीक्यूटर्स के एमडी गगन छाबड़ा और संतोष परगाल एंड कंपनी के एमडी संजय परगाल ने सस्टेनेबिलिटी के मायने समझते हुए इंडस्ट्री की जमीनी हकीकत से सभी को रूबरू कराते हुए सरकार से ग्रीन एनर्जी पर सब्सिडी बढ़ाकर इसके प्रोत्साहन पर जोर दिया।

नई तकनीकि और इनोवेशन पर करें फोकस
दूसरे पैनल में एफमेक महासचिव राजीव वासन ने नई तकनीकि और इनोवेशन पर फोकस करने की बात कही। गुप्ता एच.सी. ओवरसीज के निदेशक चेतन गुप्ता ब्रांडिंग के महत्त्व पर प्रकाश डाला, वहीं ईशान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक प्रो. (डॉ.) पंकज शर्मा ने स्मार्ट फुटवियर में एआई के इस्तेमाल के विभिन्न पहलुओं को समझाया। एफएएफएम के अध्यक्ष कुलदीप कोहली ने डिज़िटल मार्केटिंग के महत्व और इसकी उपयोगिता पर अपने अनुभव साझा किये, एस. लैमोस शूज़ के नकुल मनचंदा ने डिजिटल मार्केटिंग को वक्त कि जरुरत बताया, डीटीयू के प्रो. (डॉ.) राहुल कटारिया ने ग्लोबलाइजेशन और बदलाव के दौर में खुद को आगे ले जाने के लिए एआई और डिजिटल मार्केटिंग को इस्तेमाल में लाने की जरुरत पर जोर दिया।

अनिश्चितता के माहौल में बैंक इंडस्ट्री को करें स्पोर्ट
बैंक फंडिंग बनाम वेंचर कैपिटल एन्ड इंफ्रा सॉल्यूशंस पर बात करते हुए एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा रसिया यूक्रेन युद्ध से वैश्विक बाज़ार में अनिश्चितता का माहौल है ऐसे में जरुरत हैं बैंक इंडस्ट्री को स्पोर्ट करें। साथ ही उन्होंने आगरा को लेदर फुटवियर में मिले जीआई टैग से इंडस्ट्री को मिलने वाले बल पर जानकारी दी। सीएलई के वाइस चेयरमैन आर.के. जालान में बताया की कई वेंचर आज फुटवियर सेक्टर में आना चाहते हैं यह इस इंडस्ट्री के लिए अच्छे संकेत हैं। डीजीएम-एसएमई दिल्ली सर्कल एसबीआई तपन शर्मा, एचडीफसी के वाईस प्रेजिडेंट एवं जोनल हेड मनोज चतुवेर्दी, रीजनल हेड एवं डीजीएम बिजनेस बैंकिंग, आईसीआईसीआई बैंक कमल सिंह ने अपने सम्बोधन में बताया कि बैंक किस प्रकार अपनी तमाम योजनाओं के माध्यम से इंडस्ट्री को गति देने का काम कर रहे हैं। सीए देवेश अग्रवाल ने फाइनेंशियल डिसीप्लेन के महत्त्व को बताया वहीं ईसीजीसी के उमेश वर्मा ने इंडस्ट्री रिस्क प्रबंधन पर विभागीय प्रयासों साझा किया। दौरान एनआईडी अहमदबाद के अशोक मंडल ने एक प्रजेंटेशन के जरिये वर्तमान समय में फुटवियर इंस्ट्री में नवाचार को समझाया।

शाम तक आते रहे विजिटर्स
दूसरे दिन सुबह से लेकर देर शाम तक लगातार विज़िटर्स का आना जारी रहा, न सिर्फ फैक्ट्री ऑनर्स ने इस आयोजन में सिरकत की बल्कि भविष्य की उद्यमियों ने भी इस एग्जिविशन में हिस्सा लिया। ऐसा लग रहा था इस आयोजन में सहभागिता के मौके को इंडस्ट्री से जुड़ा कोई भी कारोबारी चूकना नहीं चाहता था। शनिवार को कुल 3421 विजिटर्स ने भाग लिया।

मुख्य रूप से हुए शामिल
इस दौरान एफमेक के सचिव ललित अरोरा, प्रदीप वासन, सुधीर गुप्ता, एफएएफएम के अध्यक्ष कुलदीप सिंह कोहली, एएसएमए के अध्यक्ष ओपिंदर सिंह लवली, एफमेक के चन्द्रशेखर जीपीआई, रोमी मगन आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!