आगरालीक्स…होटल के कमरे में थे प्रेमी—प्रेमिका…अचानक आने लगीं चीखों की आवाज. होटल स्टाफ पहुंचा तो देखकर रह गया दंग…
आगरा रीजन के मथुरा जिले में प्रेमी—प्रेमिका का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. होटल के कमरा बुक कर प्रेमी ने पहले प्रेमिका पर चाकुओं से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया और फिर बाद में खुद को भी लहुलुहान कर लिया. अस्पताल का स्टाफ चीखें सुनकर वहां पहुंचा तो नजारा देखकर चौंक गया. सूचना पुलिस के पास पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. परिजनों को भी सूचना देकर बुलाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये है पूरा मामला
घटना शहर कोतवाली इलाके के जन्मभूमि लिंक रोड स्थित नंद पैलेस होटल की है. आज दोपहर को 25 वर्षीय युवक निवासी मांट यहां अपने साथ एक 20 साल की युवती निवासी बलदेव थाना क्षेत्र को लेकर पहुंचा. दोनों ने एक कमरा बुक किया. होटल स्टाफ ने दोनेां को कमरा दे दिया. बताया जाता है कि कमरे में पहुंचकर दोनों के बीच विवाद हो गया. युवक अपने साथ चाकू लाया था और उसने गुस्से में आकर चाकुओं से युवती पर हमला बोल दिया. उसने युवती के चेहरे, हाथ और जांघ पर कई वार किए जिससे वो लहुलुहान होकर वहीं गिर गई. इसके बाद युवक ने खुद को भी चाकुओं से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया.
इधर कमरे के अंदर से आ रही चीखों को सुनकर होटल स्टाफ जब कमरे में पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर शॉक्ड रह गया. सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है. सूचना पर दोनों के परिजन भी आ गए हैं. पुलिस के अनुसार युवती ग्रेजुएशन कर रही है और युवक पढ़ाई के साथ नौकरी कर रहा है. दोनों के बीच कोई विवाद हुआ है जिसके बाद युवक ने साजिश के तहत उसे होटल में लेकर आया. वह अपने साथ चाकू भी साथ लाया था. मामले की जांच की जा रही है. युवती के परिजनों ने तहरीर दी है. मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.