आगरालीक्स…आगरा में बूंदाबांदी ने बदला मौसम. हवाएं चलने से दिन में हुआ ठंड का अहसास. तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे..
आगरा में आज सुबह हुई बारिश ने मौसम को काफी हद तक बदलने का काम किया है. अभी तक आगरा में रात को और सुबह के समय ही सर्दी का अहसास हो रहा था लेकिन आज सुबह से ही घने बादल छाए रहे और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने लगी. हवाओं के चलने का यह सिलसिला दोपहर और शाम को भी जारी रहा जिसके कारण आज दोपहर के समय भी लोगों को ठंड महसूस हुई. वाहन चलाने वाले हल्की जैकेट पहने हुए नजर आए.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया. अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि रात का तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा और यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में दिवाली के बाद तेजी से मौसम बदलेगा और कोहरा छाने की भी संभावना बन रही है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 10/11/23) 28.0
Departure from Normal(oC) -3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 10/11/23) 18.4
Departure from Normal(oC) 4