Sunday , 21 June 2026
Home आगरा Agra News: After the suicide of two sisters in Brahma Kumari Ashram, three page suicide note goes viral…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: After the suicide of two sisters in Brahma Kumari Ashram, three page suicide note goes viral…#agranews

216

आगरालीक्स…ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो बहनों की आत्महत्या के बाद तीन पेज का सुसाइड नोट वायरल. ग्वालियर और माउंटआबू के आश्रमों के लोगों पर आरोप. मुकदमा दर्ज…

आगरा के जगनेर में बसई रोड पर ब्रह्माकुमारी आश्रम है। जगनेर की रहने वाली 37 साल की एकता और उनकी छोटी बहन 34 साल की शिखा 2005 से आश्रम में रह रहीं थी। एकता के भाई सोनू के अनुसार, शुक्रवार रात 11 बजे के बाद उनके व्हाटस एप पर रूपवास ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहन ने सुसाइट नोट भेजा, इसके साथ ही उन्हें फोन किया बताया कि एकता और शिखा ने सुसाइड कर ली है।

फंदे पर लटकी मिली सगी बहनें
सोनू जगनेर स्थित अपने घर से 13 किलोमीटर दूर स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम पहुंचे, यहां उनकी दोनों बहनों के शव कमरे में फंदे पर लटके हुए थे। ब्रह्माकुमारी आश्रम में सुसाइड से खलबली मच गई। पुलिस अधिकारी आश्रम में पहुंच गए।

चार पेज के सुसाइड नोट में लिखा, योगी जी इन्हें आशाराम बापू की तरह आजीवन जेल में रखना
कमरे से मुख्यमंत्री योगी को संबोधित करते हुए चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें धौलपुर के रहने वाले नीरज सिंघल, नीरज के पिता के साथ धौलपुर के रहने वाले ताराचंद और ग्वालियर आश्रम में रहने वाली एक महिला को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि नीरज ने उनके साथ सेंटर में रहने के लिए कहा था लेकिन सेंटर बनने के बाद उसने बात करना बंद कर दिया। 15 साल तक साथ रहने के बाद भी ग्वालियर वाली महिला से संबंध बनाता रहा, आरोप लगाए हैं कि उनके पिता ने सात लाख रुपये प्लाट के लिए दिए थे, इसके साथ ही 18 लाख रुपये गरीब माताओं के उसी व्यक्ति ने हड़प लिए। सेंटर के नाम पर 25 लाख रुपये हड़पे। धन हड़पने और महिलाओं के साथ अनैतिक कार्य करने वाले लोग दबंगई दिखाते हैं और अपनी पहुंच का भय दिशकर कहते हैं कि उनका कोई कुछ नहीं कर सकता है। एकता ने सुसाइड नोट में लिखा है कि योगी जी इनको आशाराम बापू की तरह आजीवन कारावास होना चाहिए। डीसीपी सोनम कुमार का कहना है कि सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम हैं उनसे पूछताछ की जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 21st June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: The divine play of Shri Krishna’s birth resonated during Srimad Bhagwat Katha…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के लॉयर्स कॉलोनी राधाकृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Spurious ghee was being made from refined oil in Tundla; the FSDA seized 34 tins of ghee…#tundala

आगरालीक्स…आगरा से सटे टूंडला में रिफाइंड से बन रहा था नकली घी....

आगरा

Agra Live News: A grand play based on the life of Dr. Hedgewar will be staged at Sursadan in Agra on Sunday…#agranews

आगरालीक्स…संडे को आगरा के सूरसदन में होगा डॉ. हेडगेवार के ऊपर महानाट्य....

error: Content is protected !!